फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण में मतदान कल

Thu, 15 Oct 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण का प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे थम गया। प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी व समर्थक घर-घर जाकर वोट मांगने में जुटे गए हैं।
विज्ञापन


यहां के चार ब्लॉकों में डीडीसी व बीडीसी पदों के लिए 17 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय से बूथों को रवाना होंगी।

पंचायत चुनाव के तीसरे दौर में 17 अक्तूबर को पहला, बिसवां, महमूदाबाद व हरगांव ब्लॉक में मतदान होगा। इन ब्लॉकों  में मतदान को निपटाने के लिए लगाए गए मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सभी कर्मचारियों को ड्यूटी आदेश वितरित कर पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह यादव ने एनआईसी में अफसरों के साथ बैठक कर चुनावी कार्यों की समीक्षा कर प्रगति ली।

इस दौरान उन्होंने तीसरे चरण के लगाई गई पोलिंग पार्टियों का रेंडमाइजेशन भी किया। डीएम ने तीसरे के चुनाव को लेकर कार्मिकों की रिजर्व संख्या दस से बढ़ाकर 15 प्रतिशत भी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने री-पोल के लिए अफसरों के साथ चर्चा कर मतदान स्थलों पर पोलिंग पार्टी की तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें