फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बैरिकेडिंग कर रोके गए चार पहिया वाहन

Thu, 13 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर दरी मंडी में बुधवार को की गई बैरिकेडिंग।   -संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए बुधवार को मुख्य बाजार की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई ताकि चार पहिया वाहन जाम का कारण न बनने पाएं। हालांकि इस कारण बाजार में भीड़ तो नहीं हुई लेकिन मुख्य मार्गों पर जाम लग गया जिसे पुलिस कर्मियों ने हटाया।
विज्ञापन


लालबाग चौराहे से घंटाघर चौराहे तक मुख्य बाजार है। यहां जिले भर के लोग खरीदारी करने आते हैं। बुधवार को लालबाग चौराहा, पड़ाव चौराहा, कोटरा मंदिर मार्ग न घंटाघर आदि मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। बैरिकेडिंग बृहस्पतिवार को भी रहेगी क्योंकि इस दिन और भीड़ होने की आशंका जताई जा रही है। निर्धारित ड्यूटी के हिसाब से यहां पीआरडी, होमगार्ड और सिपाहियों को लगाया गया है।



बुधवार को बस स्टॉप पर अधिक भीड़ तो नहीं देखने को मिली लेकिन दिल्ली रूट के लिए यात्री बस का इंतजार करते हुए नजर आए। हालांकि रात में यात्रियों को बसों का अधिक इंतजार करना पड़ता है। आशंका जताई जा रही है कि बृहस्पतिवार को भीड़ अधिक उमड़ेगी। परिवहन निगम ने बसों के फेरों को पहले से ही बढ़ा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें