फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन के भतीजे की हत्या मामले में चार और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शराब सेल्समैन के भतीजे की मौत के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दो आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। इंस्पेक्टर टीपी सिंह के मुताबिक अब तक पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। दो अन्य की तलाश दो पुलिस टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरा अर्जुनपुर स्थित देशी शराब दुकान के सेल्समैन मनोज राठौर का शनिवार को शराब लेने आए लोगों से विवाद हो गया था। उधार शराब न देने पर राजेश ने अपने कई अन्य साथियों के साथ मनोज पर हमला कर दिया था। मनोज का बचाव करने आए उसके भतीजे नीरज को कार से कुचल दिया था। जख्मी नीरज की लखनऊ में मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी अरविंद, राजेश, अनिल कुमार व चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था।
इसमें से पुलिस ने रविवार को राजेश को गिरफ्तार कर लिया था। इन लोगों की एसयूवी भी बरामद कर ली थी। इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों गुजरा निवासी पंकज, अरविंद उर्फ पृथ्वी, अनिल सिंह व चौंबा निवासी मनोज को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो आरोपी गुजरा निवासी अमन व सतेंद्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें