फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कोल्ड स्टोरेज हुए फुल, किसानों की बढ़ी चिंताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में इस बार आलू की पैदावार अच्छी हुई है, लेकिन इसके भंडारण की समुचित व्यवस्था नहीं है। 50 लाख की आबादी वाले जिले में मात्र 10 कोल्ड स्टोरेज संचालित हो रहे हैं। इनकी भंडारण क्षमता तकरीबन 68 हजार एमटी है। चार स्टोरेज फुल हो गए हैं। अन्य में 40 फीसदी से भी कम स्थान उपलब्ध है। इससे आलू उत्पादकों को भंडारण के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग मजबूरन अपने घरों में ही आलू रख रहे हैं, जो खराब हो जाएगा। इससे किसानों की लागत भी चली जाएगी। इससे वह चिंतित है।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक फसल का 30 फीसदी आलू घरों में रखा है। उसको रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज में अब जगह नहीं बची। इसका मुख्य कारण पड़ोसी जिलों का भी आलू कोल्ड स्टोरेज हुसैनगंज में भंडारित किया जाना है। खैराबाद संवाद के अनुसार सदर में तीन कोल्ड स्टोरेज हैं। गुप्ता कोल्ड स्टोरेज के मालिक राजीव गुप्ता का कहना है 3900 एमटी की क्षमता है, वह पूरी हो चुकी है। श्याम इंटरप्राईजेज की 3325 एमटी क्षमता है, वह भी फुल हो चुका है।
इसके अलावा इन्हीं का कोल्ड स्टोरेज कृष्णा इंटर प्राईजेज की क्षमता 2938 एमटी है, वह भी फुल हो चुका हैं। दोनों कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर सरदार सिंह यादव ने बताया कि क्षमता पूरी हो चुकी है। पिछली बार दोनों में क्षमता से बहुत कम आलू भंडारित हो सका था। सिधौली संवाद के अनुसार कस्बे के मिश्रिख मार्ग पर स्थित एक मात्र आनंद कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार को सन्नाटा दिखा। यहां किसान भंडारण के लिए आलू नहीं लाए थे।
विज्ञापन

यहां की भंडारण क्षमता 4429 एमटी है। इसके सापेक्ष 80 फीसदी भंडारण हो चुका है। कोल्ड स्टोर के मालिक परशुराम ने बताया कि भंडारण पूर्ण होने की कगार पर है। जो छोटे किसान इक्का दुक्का रह गए हैं, उन्हें वापस नहीं किया जाएगा। महमूदाबाद संवाद के अनुसार बिसवां मार्ग पर स्थित श्रीकुबेरजी कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक आशीष गुप्ता ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता एक लाख 25 हजार क्विंटल है, वह क्षमता फुल हो गई है। अब कोई जगह नहीं रह गयी है।
पैंतेपुर रोड पर स्थित फाइन कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधक अजमल ने बताया कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता एक लाख 20 हजार क्विंटल हैं, लेकिन अब भंडारण क्षमता फुल हो गई है। नेरी संवाद के अनुसार ओम भोले बाबा शीतग्रह कालीपॉकर में पांच हजार एमटी की क्षमता के सापेक्ष 3800 एमटी आलू भंडारित हो गया है। जो किसान आलू ला रहे हैं, उनका भंडारित किया जा रहा है।
वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि जनपद में 10 कोल्ड स्टोरेज हैं। इनकी भंडारण क्षमता 68,368 एमटी है। इसके सापेक्ष चार कोल्ड स्टोरेज फुल हो गए हैं। तीन शीतगृहों में 40 फीसदी स्थान अवशेष है। साथ ही एक कोल्ड स्टोरेज में 91 फीसदी और दूसरे में 80 फीसदी भंडारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें