फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होंगे चार बाल वैज्ञानिक

Wed, 03 Dec 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के चार बाल वैज्ञानिकों का मॉडल 53 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा। यह प्रदर्शनी वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित होगी। इनमें सीतापुर के चार बाल वैज्ञानिकों के मॉडल को भी प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में इस प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस प्रदर्शनी का विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के स्टेम (एसटीईएम-साइंस,टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स) रखा गया है। उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज लखनऊ के वरिष्ठ शिक्षक सत्यम शिवम सुन्दरम को लखनऊ मंडल टीम का प्रभारी नामित किया गया है। सीतापुर से जाने वाले बच्चों में महोली के कृषक इंटर कॉलेज के अभिषेक कुमार, शरद गुप्ता व जेएलएमडी कॉलेज के ललित कुमार व कपिल गौतम को चुना गया है।
अभिषेक को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उप विषय में वहीं, इसी कॉलेज के शरद उभरती हुई प्रौद्योगिकी उप विषय में अपना मॉडल प्रदर्शित करेंगे। जेएलएमडी कॉलेज के ललित कुमार चिर स्थायी कृषि व कपिल हरित ऊर्जा उप विषय में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें