सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को आग की चपेट में आकर चार मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
सदरपुर इलाके के गांव हाजीपुर निवासी बनवारी के घर दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने गांव के मनीष, गुरुदीन, भोला के घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों घर जलकर राख हो चुके थे।
पीड़ितों का कहना है कि आग लगने से कपड़ा, बर्तन, खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। गुरुदीन के बेेटे हीरालाल की शादी नवरात्र में होनी थी। आग में शादी का रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। पीड़ितों का कहना है कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।