फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चिल्ड्रेन वार्ड के चार एसी खराब, गर्मी में बेहाल बच्चे

Tue, 09 Jul 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। इस वार्ड में गर्मी से राहत पाने के लिए लगाए गए चार एसी इस समय खराब पड़े हैं। इसकी वजह से बच्चों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन वार्ड में इस समय 30 बच्चे भर्ती हैं। इन बच्चों के लिए चार एसी लगाए गए हैं। जिसमें दो एसी बिल्कुल बंद हैं। दो एसी चल रहे है लेकिन यह केवल दिखावे के लिए है। यह बिल्कुल कूलिंग नहीं कर रही है।
ऐसे में बच्चों को उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कत आ रही है। वार्ड में भर्ती उदित ने बताया दो दिन से बच्चा भर्ती है। बेड पर पंखे की हवा नहीं लग रही है। अगर घर से पंखा लाते है तो अस्पताल प्रशासन इसे लगाने से मना कर रहा है। इससे बच्चा बहुत परेशान हो रहा है। इसी तरह अन्य बच्चों का दर्द झलका। वह वार्ड में गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन




अमर उजाला ने जिला अस्पताल के पैथोलॉजी की दो दिन से बायोकमेस्टी मशीन खराब होने की खबर मंगलवार के अंक में प्रकाशित की थी। इसमें लीवर व किडनी की जांच ठप होने से मरीज बाहर से जांच करवाने को मजबूर होने का जिक्र किया गया था। इस खबर का जिला अस्पताल प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। मंगलवार को यह मशीन चालू हो गई। इससे मरीजों की आराम से जांच हो सकी।
विज्ञापन




बनवाई जाएगी एसी

अस्पताल में जो भी एसी खराब हैं। इसकी जानकारी नहीं थी। जल्द सभी एसी दुरुस्त कराए जाएंगे।

डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें