फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां में किशोरी की भाला घोपकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इलाके के दिलावलपुर गांव में मंगलवार को घूरा (कूडा) डालने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान दबंगों ने घर के बाहर चाय पी रही चंद्रप्रभा (14) की भाला घोंपकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने ताराचंद, विजय बहादुर, जोगेंद्र, वित्तन, सतेंद्र, रामदयाल समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया था। घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि विजयबहादुर, ताराचंद्र, रामदयाल और हेमवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें