फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सूर्यकुंड में स्नान कर मांगी सुख-समृद्धि

Thu, 06 Nov 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्यकुंड मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर आशीष मांगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर के निकट पवित्र सूर्य कुंड मंदिर धाम परिसर में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने बाबा कामेश्वर नाथ धाम में पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने से पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्त होती है। इस अवसर पर मेले में लोगों ने खरीदारी की और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें