फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मिशन कोहिनूर के नाम से ग्रुप बनाकर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
वारदात का खुलासा करते एएसपी। 
विज्ञापन
सीतापुर। चोरी व लूट की घटनाओं को मिशन का नाम देकर अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप पर मिशन कोहिनूर नाम से एक ग्रुप बनाया था, जिसपर वह अपनी जानकारियां साझा करते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने लहरपुर के अंबरसरांय मोहल्ला निवासी अमीश पासी, टांडासलार निवासी शिवम जायसवाल, गांव जमसकरा मजरा बेनीसरांय निवासी प्रांशू और हरगांव के उदनापुरकलां गांव निवासी संदीप वर्मा को अचाकापुरवा मोड़ मतुआ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, चार बाइक, एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।
आरोपियों ने बताया कि 29 जून को चारों ने हरगांव के रामनगर के पास एक सराफा व्यापारी से लूट की थी। 12 जुलाई को लहरपुर के महमूदपुर गांव में चोरी की थी। सकरन में छह अगस्त को चकले बाबा मंदिर के पास सराफा व्यापारी से लूट की थी। आरोपियों ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ मिलकर ऐसे सराफा व्यापारियों की रेकी करते थे, जिनकी दुकान अपने मूल निवास से दूरी पर हो। सुनसान स्थानों पर घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

इसके लिए वह बाइक की नंबर प्लेट निकाल देते थे। एक बाइक सवार आसपास का माहोल देखता था, दूसरा बाइक सवार पीड़ित को रोकता और तीसरा बाइक सवार तमंचा दिखाकर लूट करता था। आरोपियों ने खीरी जिले के लघुचा के पास गौरिया भीलम गांव के मोड़ के पास से चार अगस्त को लूट का प्रयास किया था, जिसमें वह सफल नहीं हो पाए थे। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें