व्यापारियों के पास बिक्री के मौजूद चार हजार रुपये भी ले उड़े। घटना को लेकर दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है लेकिन पुलिस तहरीर मिलने की बात से इन्कार कर रही है।
तंबौर के मुगलापुर गांव निवासी सुंदर व जवाहर मंगलवार को बेहटा बाजार में दुकान लगाने गए थे। ये लोग मंगलवार शाम करीब सात बजे बाजार से दाल बेचकर साइकिल से अपने गांव जा रहे थे।
जब ये लोग क्षेत्र के पूरन सरांय मोड़ के निकट पहुंचे तभी वहां पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बताते हैं कि बदमाशों ने इन लोगों के पास बोरे में मौजूद करीब दस किलो अरहर की दाल व चार हजार रुपये लूट लिए।
लूटपाट के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। दोनों पीड़ितों ने थाने में सुबह तहरीर दी। एसओ रामशंकर यादव का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। लेकिन घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।