फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तांता लगा रहा। रविवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन

मूलरूप से बिसवां के बिसेंडी गांव निवासी बुनियाद हुसैन अंसारी ने लहरपुर में शिक्षा अर्जित की। 1984 में वह पहली बार लहरपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते। वह दो बार विधायक रहे। 1996 में दूसरी बार जीते और मंत्री बने। बुनियाद हुसैन अंसारी काफी समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने पैतृक आवास कजियारा में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें