फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर असलहे की बट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में घात लगाए बैठे दबंगों ने पूर्व प्रधान पर असलहे की बट से हमलाकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। घटना की वजह से रंजिश बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के मूड़ीखेरा निवासी पूर्व प्रधान शाहनूर अली लहरपुर से घर जा रहा था। इस बीच इलाके के रघुनाथपुर पुलिया के निकट पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और सिर पर असलहे की बट से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में घायल होने के बाद पूर्व प्रधान बेेेहोश हो गया।
इसके बाद लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल का इलाज कराया गया है। मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें चंदनहारी गांव के पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है। लहरपुर पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें