फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: खाद्यान्न घोटाले में आरोपी दंपती गिरफ्तार, 20 हजार का घोषित था इनाम

Thu, 08 Oct 2026 11:34 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रामकोट पुलिस ने गिरफ्तारी की है। 
विज्ञापन
खाद्यान्न घोटाले के आरोपी दंपति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिड डे मील योजना के खाद्यान्न की कालाबाजारी और हेराफेरी के मामले में फरार चल रहे ठेकेदार दंपती को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रामकोट पुलिस ने गिरफ्तारी की है। 
विज्ञापन


सीओ सिटी विनय यादव ने बताया कि थाना रामकोट में मिड डे मील योजना के खाद्यान्न की कालाबाजारी और हेराफेरी के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 256/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5) और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई है। 
मामले में ग्वाल मंडी, थाना कोतवाली नगर निवासी रवि मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्रा और उनकी पत्नी मंजू मिश्रा वांछित थे। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस रेगुलेशन के प्रस्तर 464(क) के प्रावधानों के तहत एसपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कराने या उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाली सही सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रति आरोपी 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें