फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोहरे की मार, गलन बरकरार

Mon, 19 Jan 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन।
विज्ञापन
सीतापुर। कोहरे और ठंड ने आम जनजीवन बेपटरी कर रखा है। एक तरफ जहां दृश्यता घटने पर यातायात प्रभावित हुआ वहीं गलन से दिनभर लोग कंपकंपाते रहे। रविवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 306 तक पहुंच गया। ऐसी हवा को सेहत के लिए काफी खराब माना जाता है।
विज्ञापन


कोहरा छंटने पर सुबह 10 बजे धूप निकलने से राहत मिली। चटख धूप के कारण शनिवार की तुलना में अधिकतम पारा दो डिग्री व न्यूनतम पारा एक डिग्री ऊपर चढ़ गया। सूरज ढलने पर गलन बढ़ी तो लोग फिर ठिठुरने पर मजबूर हो गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार की सुबह कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। इसके बाद दिन में धूप खिलेगी।

रविवार की सुबह छाए घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। दृश्यता घटकर 20 मीटर रह गई। वाहन चालकों को हेडलाइट का उपयोग करना पड़ा। घने कोहरे के साथ चल रही सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, कोहरे की वजह से शहर की आबोहवा बिगड़ गई है। एक्यूआई पिछले तीन दिनों 300 के पार बना हुआ है। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 306 पहुंच गया। सामान्य दिनों में एआर क्वालिटी इंडेक्स 120 से 160 तक रहता है। एक्यूआई बढ़ने पर चिकित्सकों ने अनावश्यक बाहर न निकलने तथा सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें