फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उड़ाका दल ने दो युवकों के पास से बरामद किए 8.69 लाख रुपये

Sat, 27 Apr 2024 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उड़नदस्ता दल ने चेकिंग के दौरान दो युवकों के पास से 8.69 लाख रुपये बरामद किए। दोनों युवक बरामद नकदी को लेकर कोई कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने नकदी कब्जे में ले ली। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक युवक कोई वैध प्रपत्र नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उड़नदस्ता दल चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लहरपुर से लखीमपुर जा रही एक बस को नवीनगर गांव के पास पुलिया पर जांच के लिए रोका गया। उड़नदस्ता दल में शामिल मजिस्ट्रेट वसीम खान व कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने चेकिंग की। इस दौरान तंबौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदाबाद गंज निवासी इश्तियाक के पास से चार लाख 69 हजार रुपये और उसके साथी मोहल्ला नवाब शाह पुरवा निवासी शादाब आलम के पास से चार लाख रुपये बरामद हुए।
कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास से 8 लाख 69 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों लोग बरामद रुपयों के संबंध में कोई भी वैध कागज नहीं दिखा पाए हैं। नकदी को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि चुनाव के दौरान 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी लेकर चलने पर रोक है। अगर कोई व्यक्ति इससे अधिक कैश लेकर चलता है तो उसे परेशानी से बचने के लिए संबंधित नकदी को लेकर कागजात रखने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें