फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लपटों में जूस कार्नर राख, लोगों ने बचाया एटीएम बूथ

Sat, 27 Apr 2024 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
धू-धूकर जला जूस कार्नर।
विज्ञापन
सीतापुर। लालबाग चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक जूस की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लपटें उठती देख चौराहे पर अफरातफरी मच गई। लपटों ने दुकान से सटे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के बाहरी हिस्से को अपनी जद में ले लिया। इस बीच स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लालबाग चौराहे पर प्रेम नगर निवासी मयंक नरूला की जूस की दुकान है। मयंक का कहना है कि वह दुकान बंद कर घर पहुंचा ही था कि अचानक आग लगने की सूचना मिली। दमकल टीम को सूचना देने के साथ ही स्थानीय दुकानदार व राहगीर पानी से भरी बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए।
तेज लपटों की वजह से दुकान के पड़ोस में स्थित पंजाब नेशनल बैंक का बोर्ड व फर्नीचर भी जल गया। दुकानदार मयंक नरूला का कहना है कि करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें