फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस से लैस होंगे उड़नदस्ता टीमों के वाहन

Thu, 05 Jan 2017 11:05 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
Car - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया को लेकर गठित उड़नदस्तों पर चुनाव आयोग व कंट्रोल रूम की पैनी निगाह रहेगी। इसके लिए उड़नदस्तों के वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही सारे वाहन जीपीएस सिस्टम से लैस होंगे। 
विज्ञापन


जिले में 27 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। आयोग ने विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से उम्मीदवारों पर नकेल कसने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार स्टेटिक, वीडियो तथा उड़नदस्ता टीमें गठित की गई हैं।

जिले में गठित उड़नदस्ते अपने क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग करेंगे। ये अपने काम में कहीं लापरवाही तो नहीं बरत रहे हैं, यह जानने के लिए टीमों के वाहनों को जीपीएस से लैस किया जाएगा। वाहनों में जीपीएस लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा दिए जाएंगे। जिसके बाद इन वाहनों पर आयोग व जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। एक उड़नदस्ता टीम में एक मजिस्ट्रेट व एक उप निरीक्षक को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें