फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़कों पर भरा बाढ़ का पानी, आवागमन में आ रही अड़चन

Fri, 19 Sep 2025 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कटान करती सरयू नदी।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। अंगरौरा स्थित मीटर गेज पर शुक्रवार को सरयू नदी का जलस्तर 118.50 मीटर पर स्थिर रहा। जलस्तर स्थिर रहने के बावजूद नदी से कटान तेज रही और एक घर नदी की आगोश में समा गया। शुक्रवार को प्रशासन पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री बांटेगा।
विज्ञापन

शुकुलपुरवा के प्रधान श्रीराम ने बताया कि कटान में कमी आया है, लेकिन कटान बंद नहीं हुआ है। बीती रात लोधन पुरवा में सियाराम का घर नदी में बह गया। बाढ़ का पानी सड़कों पर भरा होने से आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुनपुरवा, शुकुल पुरवा, अखरी, कंधईघाट, अंगरौरा, बांके घाट, बाबाकुटी, सुंदर पुरवा, प्यारेपुरवा व निरंजन पुरवा गावों के किनारे भरा पानी धीमी गति से नदी में वापस जा रहा है।
इधर, चौका नदी में उफान से सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबी हुई है। सरैयां, गौरा, जरावन सहित कई गांवों के आसपास पानी भरा हुआ है। बांसुरा मार्ग पर पुलिया पर पानी भरने से आवागमन बाधित है। तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर स्थिर है। धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है। एक घर नदी में कट गया है। कटान का सर्वे करवाया जा रहा है। शुक्रवार को शुकुलपुरवा के पीड़ितों को 150 राशन किट तथा अन्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें