फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 गांवाें में घुसा बाढ़ का पानी

Thu, 03 Aug 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाढ़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी से गांजर में बाढ़ विकराल रूप ले सकती है। रेउसा इलाके में 22 गांवाें में पहले से ही बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। बुधवार को घाघरा में सवा तीन लाख क्यूसेक पानी और बैराजों से छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


इससे बाढ़ की चपेट में आए गांवों की मुसीबत और बढ़ेगी। वहीं नदी का पानी गोड़ियनपुरवा गांव को मिटाने पर तुला हुआ है। महज गांव में अब आठ घर ही बचे हैं। रेउसा क्षेत्र के कोनी, दुर्गापुरवा, गोड़ियन पुरवा व रामलाल पुरवा समेत 22 गांव बीते दो दिनों से बाढ़ की चपेट में हैं।

इन्हीं गांवों में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक गांव में दो से ढाई फीट ऊंचाई तक पानी भर चुका है। तमाम झोपड़ियां पानी में डूबी हुईं हैं। पक्के मकान भी जद में आ रहे हैं।
विज्ञापन


उधर बुधवार को बैराजों से 318636 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे संभावना जताई जा रही है, कि बाढ़ की हालत और भी विकराल हो सकती है। बहरहाल बाढ़ग्रस्त इलाके में पानी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

क्षेत्र के सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो चुके हैं, खेतों में मौजूद फसलें बर्बाद हो रही हैं। गुरगुचपुर के निकट मौजूद पुलिया को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। हालत यह है कि आबादी से लेकर खेतों तक लोग नाव के सहारे चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें