फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों ने प्रभारी मंत्री के समक्ष रोया दुखड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायकों ने प्रभारी मंत्री के समक्ष रोया दुखड़ा
विज्ञापन


सीतापुर। प्रदेश सरकार की महिला एवं शिशु कल्याण, पर्यटन मंत्री प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने बुधवार को एक गेस्ट हाउस में माननीयों समेत कार्यकर्ताओं संग गुफ्तगू की। इस पर विधायकों समेत कार्यकर्ताओं का उनके समक्ष गुबार फूट गया। कहा कि सरकारी मशीनरी उनकी सुनती नहीं। कार्यकर्ताओं के काम नहीं होते। इससे कार्यकर्ताओं में हताशा है। अगर यही हाल रहा तो आगामी चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बना रह पाना कतई संभव न होगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि अफसर भाजपा कार्यकर्ताओं के यहां छापेमारी कर रहे हैं। अगर इस मामले में उनसे पूछा जाता है तो वह सही जवाब देने के बजाये उन पर हावी हो जाते हैं। ये वाक्या जब पार्टी के शीर्ष नेेताओं के संग होता है तो आम कार्यकर्ता की हैसियत कितनी है। योगी सरकार से जनता को काफी उम्मीदें हैं। इन्हीं उम्मीदों के साथ जनता पार्टी के माननीयों समेत पदाधिकारियों के समक्ष आती है। पर अफसर उनका काम नहीं करते हैं। इससे सरकार की किरकिरी हो रही है। इस पर मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होने दिया जाएगा। समस्या व सामंजस्य बैठाने के लिए अब हर माह बैठक होगी। इस दौरान विधायक राकेश राठौर, ज्ञान तिवारी, राम कृष्ण भार्गव, सुरेश राही, सुनील वर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें