फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अभिलेखों में मिली खामियां, शिकायतों का फीडबैक भी खराब

Sat, 07 Mar 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
महमूदाबाद। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार न्यायालय की वाद पत्रावलियों के साथ कदम कदम पर खामियां मिलीं। अधिकारियों की लापरवाही पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो संग अन्य राजस्व कर्मियों को फटकारा। मत्स्य पालन पट्टा आवंटन पत्रावलियाें में खामियों पर तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने निरीक्षण के दौरान तहसीलदार न्यायालय में विवादित मुकदमों की पत्रावलियों को देखा। इसमें कई त्रुटियां मिलीं। साथ ही कई वाद अधिक समय से लंबित मिले। इनमें विशेष रूप से धारा 38, कुर्रा बंटवारा व अन्य वाद शामिल रहे। इस पर डीएम ने तहसीलदार को जमकर लताड़ा। इस दौरान कुछ लेखपालों के शासकीय कार्यों में रुचि न लेने की बात सामने आई। इस पर उन्होंने एसडीएम को लापरवाह लेखपालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो सतीश कुमार के पटल का निरीक्षण कर मास्टर रजिस्टर मांगा। इस पर कर्मचारी बगलें झांकने लगे।
मास्टर रजिस्टर न मिलने पर डीएम ने जमकर फटकारा। लेखपालों की सेवा पुस्तिका अपडेट न मिलने पर रजिस्ट्रार कानूनगो सतीश कुमार को चेताया। वहीं, तहसीलदार को फटकार लगाते स्वयं भी सेवापुस्तिका व अन्य कार्यों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने तहसीलदार से वर्ष 2025-26 में तालाब एवं मत्स्य पालन पट्टा की आवंटित पत्रावलियों को मांगकर देखा। इसमें कमियां मिलने पर तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने दिया नकारात्मक फीडबैक
डीएम ने उपजिलाधिकारी कक्ष पहुंचकर जनसुनवाई रजिस्टर से दो शिकायतकर्ताओं का नंबर लेकर फोन मिलाकर उनसे बात की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया तो उन्हाेंने डीएम से शिकायत की। फीडबैक सही न मिलने पर डीएम ने उपजिलाधिकारी महमूदाबाद बाल कृष्ण सिंह को फटकारा। उन्होंने काम काज में सुधार के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें