फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार का कहर पांच मरीज भर्ती

Fri, 16 Oct 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दिमागी बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में दिमागी बुखार के पांच मरीज भर्ती कराए गए। तीमारदारों का कहना है कि सीएचसी में इलाज की व्यवस्था नहीं हैं, जिस कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 
विज्ञापन


मिश्रिख के रामपुर मढ़िया में राजू के पुत्र विनीत (15) को गुरुवार देर रात तेज बुखार आया। परिवार सुबह होने का इंतजार करता रहा। इसी बीच राजू बेेहोश हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विनीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी गांव के बाबूराम का पुत्र अंगूर (20), भैनू (30) समेत कई अन्य लोग बुखार की चपेट में हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। रामकोट के मझाकरिया निवासी ओमकार मिश्रा (60) दो दिनों से बुखार की चपेट में थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को वे बुखार के कारण बेेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह से रामकोट के ग्राम राजपुर निवासी जगदीश के डेढ़ वर्ष के पुत्र राज को गुरुवार की रात बुखार आया।

सुबह परिवार ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने बताया कि राज दिमागी बुखार की चपेट में है। उसे जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें