कमलापुर (सीतापुर)। जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। यहां के तीन छात्रों ने प्रथम और एक-एक छात्र ने द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया है। इन सभी छात्रों का चयन लखनऊ में प्रस्तावित मंडल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है।
जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में कक्षा आठ के हर्ष मिश्रा ने पॉल्यूशन कंट्रोल मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कक्षा आठ के नैमिष गुप्ता स्टेट एंड कैपिटल मॉडल बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। कक्षा आठ के अलौकिक तिवारी ने प्रदूषण व प्रदूषण रहित क्षेत्र मॉडल से द्वितीय जबकि अंकुश सिंह अर्थक्वैक अलर्ट सिस्टम मॉडल के जरिये तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सीनियर वर्ग में कक्षा 12 के सत्यम मिश्रा ने स्मार्ट बुक मॉडल बनाकर प्रथम स्थान पाया है। -संवाद