फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कथा में लाउडस्पीकर पर आपत्ति जताने पर विरोध

Fri, 31 Oct 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम मुशियाना में चल रही भागवत कथा में लगे लाउडस्पीकर पर आपत्ति उठाने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। बुधवार को एक समुदाय के लोगोें ने भागवत कथा के आयोजन में लगे लाउडस्पीकर पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर नाराजगी जताई। मौके की स्थिति को देखते हुए आपत्ति करने वालों ने खेद प्रकट करते हुए माफी मांगी। जिलाध्यक्ष विश्व सनातन आर्मी सीतापुर अमन मिश्रा ने बताया कि सनातन धर्म और हमारी परंपराओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके शिवम पाधा, अभय मिश्रा, शिवम अवस्थी, आयुष शुक्ला, आशीष मिश्रा, अंकुल, सिद्धार्थ पाठक, पीयूष सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को ही पुलिस को गांव में भेजा गया था। कोई भी विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें