फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नैमिष में 71.89 करोड़ की पांच परियोजनाओं को मंजूरी

Fri, 25 Apr 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य में लखनऊ व सीतापुर लिंक रोड पर पार्किंग और पर्यटन सुविधा केंद्र का निर्माण होगा। राजघाट और दशाश्वमेध घाट के बीच खाली भूमि पर घाट और वैदिक वेलनेस एक्सपीरियंस भी जल्द आकार लेगा। पर्यटन विभाग की ओर से नैमिष को संवारने के लिए 71.89 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से सीतापुर के ब्लाक पहला में ईसरवारा मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 99.68 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। नैमिषारण्य में लखनऊ एवं सीतापुर लिंक रोड पर पार्किंग के साथ पर्यटन सुविधा केंद्र के निर्माण के लिए 47 करोड़ 63 लाख 8 हजार रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है।

राजघाट और दशाश्वमेध घाट के बीच खाली भूमि पर घाट के निर्माण को लेकर करीब 49 करोड़ व पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 स्कीम के तहत वैदिक वेलनेस एक्सपीरियंस नैमिषारण्य के लिए 17 करोड़ 80 लाख रुपये जारी किये गए हैं। वहीं, नैमिषारण्य स्थित सत्संग भवन में नीमसार तीर्थ धाम परिषद के सभागार में आंतरिक कार्य को लेकर 52.87 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का उद्देश्य सीतापुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नैमिषारण्य, वैदिक वेलनेस तथा नीमसार तीर्थ धाम परिषद के सभागार आदि का पर्यटन विकास कर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को आकर्षित करना है। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध हों और प्रदेश सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें