फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, तीन पर केस

Fri, 25 Apr 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा। इटौरी निवासी विवाहिता की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदरपुर के पड़रिया गांव निवासी सरदार निसान सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री लव प्रीति कौर (30) का विवाह छह वर्ष पूर्व इटौरी निवासी गुरु प्रकाश सिंह उर्फ गोपी से किया था। बताया कि उन्होंने चार लाख रुपये किसी से उधार लेकर दामाद को दिया था। वह भी नहीं वापस किया।
विज्ञापन

वह नकदी को दहेज में गिनकर अतिरिक्त नकदी की मांग की। बताया कि दहेज न देने पर उनकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहा था। आरोप है कि 23 अप्रैल को गुरु प्रकाश ने उनकी पुत्री को बहुत पीटा। इसके बाद जबरन विषाक्त पदार्थ खाने पर मजबूर किया।
आरोप यह भी है कि जब वह पुत्री के ससुराल पहुंचे तो गुरु प्रकाश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, ससुर निसान सिंह को जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर गुरु प्रकाश गोपी, सास लखबीर कौर, देवर तेज प्रकाश सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें