सिधौली। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक पर पांच सवारों को देखकर उनका ई चालान किया। मिश्रिख मार्ग पर अलादादपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर पांच सवारों दिखे।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर नौ हजार रुपये का ई चालान किया गया। यातायात निरीक्षक दक्षिणी विनोद कुमार यादव ने बताया कि बाइक पर पांच लोग सवार थे। हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।