फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डकैती की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को पकड़ा

Tue, 13 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने सोमवार को डकैती की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि ये सभी बदमाश खैराबाद के अब्दीपुर मोड़ पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में इमलिया सुल्तानपुर के तेंदुवार गांव निवासी छोटे सिंह, कोतवाली देहात के रामपुर टिकवापारा निवासी दिवाकर, पिपरीकलां निवासी बंशी, कंपनीपुरवा निवासी संतकुमार उर्फ कालिया और खैराबाद के सरफापुर निवासी हरिशचंद्र उर्फ पुतानी शामिल हैं।
छोटे सिंह के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी का सामान बरामद हुआ है। हरिशचंद्र और बंशी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पांचों के खिलाफ पूर्व में भी डकैती, लूट, हत्या जैसे केस दर्ज हैं। बंशी पर 17 केस, हरिश्चंद्र पर 9 केस, छोटे सिंह पर 12 केस, दिवाकर पर 3 केस और संतकुमार पर गाजियाबाद व सीतापुर जिले में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें