फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त

Sat, 13 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक डीके तिवारी ने मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा। इस दौरान तमाम खामियां उजागर हुईं। मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के संचालित होते मिले। इसके अलावा अभिलेख भी पूरे नहीं थे। जिस पर पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


डीके तिवारी ने महमूदाबाद के रामकुंड चौराहा स्थित बाजपेई मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं की बिक्री की जा रही थी। दुकान पर क्रय विक्रय अभिलेख नहीं रखा मिला। वहीं दुकान मानकों में अपूर्ण मिली।

इसके अलावा शाह जलालपुर के सती मां मेडिकल स्टोर पर फॉर्मासिस्ट गैरहाजिर मिला। अभिलेख दुरुस्त नहीं मिले। मिश्रिख के कल्ली चौराहा स्थित मातेश्वरी मेडिकल स्टोर पर फॉर्मासिस्ट नहीं था। भंडारण व्यवस्था खराब मिली।
विज्ञापन


सिधौली रोड मिश्रिख पर मंगलम चौराहे के निकट निर्मल मेडिकल स्टोर पर फॉर्मासिस्ट गैरहाजिर था। रखरखाव ठीक नहीं था। गुडैंचा चौराहा सदरपुर के शमा मेडिकल स्टोर पर विक्रय अभिलेख नहीं रखे जा रहे थे। अनियमितता मिलने पर औषधि निरीक्षक ने पांचों मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें