बिजली की वायरिंग करते समय एक बिजली मिस्त्री को करंट लग गया। करंट लगने के बाद उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
तंबौर कस्बे के मोहल्ला गंज निवासी अब्दुल सालिब (35) बिजली का काम करता था। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह वह कस्बे के ठकुरन टोला निवासी सचिनाथ के यहां वायरिंग की लाइन ठीक करने गया था। बताते हैं कि यहीं पर उसे काम करते समय जबरदस्त करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।