फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से पांच घायल

Wed, 12 Apr 2017 11:00 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सांड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानगांव इलाके में बुधवार को एक सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। उसने घर से लेकर खेतों तक जो भी सामने आया, उस पर हमला बोल दिया। इससे पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सांड़ के हमले से 9 मवेशी भी बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


थानगांव के ग्राम केवलिया निवासी मनीराम (45) बुधवार शाम अपने घर मेें बैठा था। उसी दौरान एक सांड़ उसके घर में घुस आया। मनीराम ने उसे हांकने का प्रयास किया तो सांड़ भड़क गया और उसने मनीराम पर हमला बोल दिया।

चीख सुनकर गांव के लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इस पर सांड़ वहां से निकल भागा। रास्ते में केवलिया गांव का ही श्रीराम (60) सांड़ के सामने पड़ गया। सांड़ ने उस पर भी हमला बोल दिया। गांव के लोग जब उधर दौड़े, तब सांड़ खेतों की तरफ निकल भागा।
विज्ञापन


गांव के बाहर खेत में बाबा पुरवा निवासी मस्तराम (22) गेहूं काट रहा था। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उधर से गुजर रहे सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। बताते हैं कि निकट के खेतों में विनोद कुमार की पुत्री अंजनी (9) व राम मिलन का पुत्र बृजेश (17) गेहूं की बालियां बीन रहे थे।

सांड़ का उग्र रूप देख दोनों बच्चे डंडा लेकर दौड़े और मस्तराम को बचाने का प्रयास करने लगे। अभी दोनों बच्चे करीब ही पहुंचे थे, कि सांड़ ने मस्तराम को छोड़ अंजनी व बृजेश पर हमला बोल दिया। हालांकि तब तक गांव के लोग वहां पहुंच चुके थे।

गांव के लोगों ने शोर मचाकर सांड़ को खदेड़ा। लेकिन सांड़ के हमले से मस्तराम, अंजली व विनोद घायल हो चुके थे। गांव के लोगों ने बताया कि सांड़ के सामने जो भी पड़ा, उस पर सांड़ ने हमला बोला।

इस वजह से रास्ते में बंधे नौ मवेशी भी जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। यहां पर श्रीराम की हालत नाजुक बताई जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें