हरगांव के बड़ेलिया निवासी बाबूराम की पुत्री सोनम (2) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। देर रात उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इस पर परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने सोनम को दिमागी बुखार से पीड़ित बताया। इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के कुबेरपुर निवासी राकेश की पुत्री नैन्सी देवी (2) को भी बुखार था।
डॉक्टरों ने उसे भी दिमागी बुखार की चपेट में आने की बात कही। इसी तरह तालगांव क्षेत्र के ग्राम धोंधी निवासी अच्छन का पुत्र जीशान (5), हरगांव के ग्राम फिरोजपुर गड़सारी निवासी कृष्ण कुमार का पुत्र अंशू (5), महोली के राम नगर निवासी धर्मेंद्र का पुत्र हिमांशु (3) भी दिमागी बुखार की चपेट में है।
इन सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी बच्चों के परिवारों का कहना है कि उनके गांवों में जबरदस्त गंदगी है, जिसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप है। गांव में फॉगिंग नहीं कराई गई है और न ही साफ सफाई पर जिम्मेदार ध्यान दे रहे हैं।