फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर नाजायज असलहे से फायर झोंका, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम हमलावरों ने युवक पर असलहे से फायर कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित ने अपने ससुर समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानगांव थाना क्षेत्र के बछमरिया निवासी प्रकाश की शादी एक साल पहले रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के भक्तावरपुरवा मजरे देशी लौकिया निवासी शत्रोहन की 18 वर्षीय पुत्री पूजा से हुई थी। छह माह बाद प्रकाश का साला श्यामू अपनी बहन को विदा कराकर ले गया था।
कुछ दिनों बाद प्रकाश अपनी पत्नी को लिवाने के लिए ससुराल पहुंचा तो ससुरालीजनों ने प्रकाश की पत्नी को उसके साथ भेजने से इंकार कर दिया और दहेज में दिया गया सामान वापस करने की बात कहते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते बुधवार की शाम को थानगांव के चकदहा बाजार के पास विपक्षियों ने प्रकाश को रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुका तो हमलावरों ने उस पर असलहे से फायर झोंक दिया जिससे प्रकाश जख्मी हो गया।
मामले में प्रकाश ने अपने ससुर शत्रोहन पुत्र दुलारे व छोटे, दीपू के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी थाना इंचार्ज दिनेश तिवारी ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें