फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी होने से बिफरे लोग, लगाया जाम

Fri, 11 Dec 2015 10:56 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह लोगोें को मनाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


पिपरी गांव निवासी अमरजीत यादव की कचनार में पुलिस चौकी के पास ही मोबाइल शॉप है। रात को चोरों ने दुकान से 35 सौ की नकदी, 27 मोबाइल, आठ हजार के रिचार्ज कूपन, लैपटॉप समेत करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर अमरजीत मौके पर पहुंचा।

उधर, दो दिन पूर्व ही कस्बे में एक और चोरी की घटना से लोगों में रोष था। अमरजीत की दुकान से हुई चोरी के बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। इन लोगों ने सीतापुर-कस्ता मार्ग जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर एसओ केबी सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग मान गए और जाम खोला गया। एसओ का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें