फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप 

Fri, 09 Sep 2016 11:55 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
नगर क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। रसोई से लपटें उठती देख विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


मुख्य रसोइयां रामश्री ने बताया सुबह गैस के ऊपर चावल बनाने के लिए भगौने में पानी गर्म कर रहीं थीं। उनके साथ कंचन चौरसिया व शोभा देवी भी मौजूद थीं। तभी अचानक गैस के पाइप में आग लग गई। पाइप से आग सिलेंडर तक जा पहुंची। लपटें उठती देख सभी घबरा गए।

हालांकि इस दौरान पास में रखे अग्निशमन यंत्र से काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तभी पड़ोस के रह रहे लोगों को बुलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। विद्यालय प्रभारी वार्डन योजना श्रीवास्तव ने बताया विद्यालय में अध्ययनरत सभी बालिकाएं सुरक्षित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें