फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्पोरेशन बैंक में आग, मचा हड़कंप

Fri, 12 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के स्टेशन रोड मालगोदाम स्थित कॉर्पोरेशन बैंक शाखा में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे बैंक में भगदड़ मच गई। आननफानन पुलिस व दमकल टीम बुलाई गई। दमकल टीम ने किसी तरह लपटों पर काबू पाया। हालांकि आग से बैंक में कोई खास नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


शहर के मालगोदाम स्थित कॉर्पोरेशन बैंक में गुरुवार दोपहर सामान्य तरीके से कामकाज चल रहा था। उपभोक्ता बैंक में जमा व निकासी के काउंटरों पर लगे थे, तभी अचानक बैंक में लगे एसी के केबल में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे वहां पर आग लग गई। आग लगते देख बैंक में भगदड़ मच गई।

दमकल व पुलिस को इसकी सूचना दी गई। आननफानन दमकल व पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकलने के साथ ही वहां पर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। बैंक में धुआं भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


हालांकि इस घटना से केवल एसी का केबल जला है और कोई नुकसान नहीं हुआ है। शाखा प्रबंधक अमित कुमार का कहना है कि एसी के केबिल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर लोगों को बाहर निकाला गया। उनका कहना है कि बैंक में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें