फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, लगा जाम

Mon, 27 Apr 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सिधौली में आग लगने से जलता ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
सिधौली। कस्बे में महमूदाबाद मार्ग स्थित मोहल्ला संतनगर पूर्वी में रखे ट्रॉली ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के चलते सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। मोहल्लावासियों ने बताया कि ट्रॉली पर रखे ट्रांसफार्मर में पहले तेज स्पार्किंग हुई, उसके बाद देखते ही देखते आग भड़क उठी और ट्रांसफार्मर जलने लगा।
विज्ञापन


आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा। स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना दी। दमकल पहुंचने से पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। वहीं, सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। घटना की सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अवर अभियंता अंकुश मिश्रा ने बताया कि यह 400 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर था। इस पर लगभग 250 किलोवाट का लोड संचालित हो रहा था। उन्होंने बताया कि करीब 8 महीने ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ट्रॉली ट्रांसफार्मर यहां रखा गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से ट्रांसफार्मर की स्थिति खराब थी। विद्युत विभाग द्वारा न तो इसे हटाया गया न ही ठीक कराया गया। इसी वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें