फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छप्पर में लगी आग, गाय झुलसी

Sat, 29 Nov 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
आग में राख हुआ सामान।
विज्ञापन
पिसावां। चौकनिया गांव में बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। चपेट में आकर एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। दूसरी गाय को बचा लिया गया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चौकनिया गांव निवासी रामसागर के घर में बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात कारणों से छप्पर में अचानक आग भड़क उठी। जब तक परिजनों की नींद टूटी, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चपेट में आकर काफी सामान जल चुका था। इस दौरान उनकी एक गाय झुलस गई। आग देखकर ग्रामीण दौड़ आए और पानी डालकर आग बुझाई। इस अग्निकांड में रामसागर का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस व तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें