फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर के अंदर बने गोदाम में लगी आग, सामान जला

Mon, 10 Nov 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मिरदहीटोला में एक घर में बने गोदाम में रविवार दोपहर को आग लग गई। चपेट में आकर गोदाम में रखे कंबल व शाल जल गए। दमकल टीम ने किसी तरह लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी फिरोज अख्तर ने बताया कि जिस घर में आग लगी है, उसमें उनके पिता व चाचा का हिस्सा है। उनका पूरा परिवार उस मकान में नहीं रहता है। उनके चाचा हाजी जहीन अख्तर ने घर के कुछ हिस्से में शाल आदि रखे हुए थे। बाकी हिस्सा खाली पड़ा है। रविवार दोपहर के समय अचानक घर में आग लग गई। आग वहीं पर लगी, जहां पर कंबल आदि रखे थे। जब कंबल जलने शुरू हुए तो आग ने विकराल रूप ले लिया।
मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिसकर्मी व घर के अन्य लोग मौके पर आ गए। इधर, दमकल विभाग की टीम भी आ गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच घर में कुछ सिलिंडर भी रखे थे। उनको दमकल टीम ने निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


ऐसे में शाॅर्ट सर्किट होने की आशंका जाहिर की जा रही है। कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं हो पाया है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें