सिधौली (सीतापुर)। सीएचसी में बने कर्मचारी आवास में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। मोहल्ला नरोत्तम नगर उत्तरी में सीएचसी के परिसर में बने कर्मचारियों के आवास की तीसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार को आग लग गई।
एसी में हुए शाॅर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस कारण यहां रखी बैटरी व अन्य का सामान जलकर राख हो गया। एंबुलेंस चालकों के आराम करने के लिए दिए गए आवास में वीरेंद्र कुमार व दिलीप रहते हैं।