फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किराना की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर इलाके में आग लगने से जला परचून की दुकान का सामान। - फोटो : इमलिया सुल्तानपुर इलाके में आग लगने से जला परचून की दुकान का सामान।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। एलिया कस्बा निवासी विनय की किराना की दुकान में बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। पीड़ित के अनुसार दुकान में रखा करीब 12 लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन


पीड़ित विनय ने बताया कि कस्बे में ही उनकी किराना की दुकान है। रात करीब सवा नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले आए। देर रात दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। इस पर उन्होंने तत्काल दुकान पहुंचकर शटर उठाया तो अंदर आग धधकती मिली। आस पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए। दमकल को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया।

प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग
विनय ने बताया कि होली व रमजान के त्योहार के लिए काफी ज्यादा मात्रा में राशन, घी, तेल और अन्य कीमती सामान दुकान में रखा था। आग की चपेट में आकर सारा सामान जल गया। कुछ भी बचाया नहीं जा सका। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता व मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन



दुकान से छह सौ मीटर दूर है विनय का घर
विनय की दुकान कस्बे में है। वहीं, उनका घर कस्बे के चौराहे से अंदर है। दोनों के बीच करीब छह सौ मीटर की दूरी है। आग लगने के बाद विनय अपनी दुकान पहुंचे तब तक सब कुछ आग की चपेट में आ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें