फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पीएफ गबन का आरोप, नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 25 Sep 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां। नगर पालिका बिसवां में सफाई कर्मचारियों की पीएफ धनराशि गबन मामले में बुधवार को लिपिक और लेखाकार पर प्राथमिकी दर्ज गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। नगर पालिका के लिपिक गणेश प्रसाद के अनुसार लिपिक धीरज कुमार ने लेखाकार आशीष कुमार श्रीवास्तव के साथ मिलकर स्थायी सफाई कर्मचारियों के (प्रोविडेंट फंड) पीएफ धनराशि में हेरफेर किया है।
विज्ञापन

धीरज ने अपने और परिचितों के अकाउंट में पीएफ के रुपये आहरित किए हैं। उसने कर्मचारियों की भविष्य निधि की सूची में अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर के बजाए खुद ही हस्ताक्षर किए। लेखाकार आशीष कुमार श्रीवास्तव ने यह माना कि उसने भविष्य निधि की चेक लिपिक धीरज कुमार को दी थी। जबकि नियमतः यह चेक लेखाकार गणेश प्रसाद को मिलना था, लेकिन आशीष ने चेक सीधे धीरज को दे दिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि लिपिक धीरज कुमार को जलकल परिसर में आवास आवंटित था। सरकारी आवास में रहने के बाद भी धीरज आवास भत्ता लेते रहे। साथ ही जनवरी 2026 में निलंबन के बाद हाईकोर्ट से स्टे मिलने पर उन्होंने बिना अधिकारी के आदेश के ही उपस्थिति पंजिका में खुद हस्ताक्षर कर हाजिरी लगाना शुरू कर दिया। सीओ हर्षित सिंह ने बताया कि बुधवार शाम प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें