फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 25 Mar 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। फर्जी शिक्षक पात्रता प्रमाणपत्र लगाकर सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल करने वाले बर्खास्त दो अध्यापकों के खिलाफ बीईओ की तहरीर पर सकरन थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


हाथरस के करसोरा गांव निवासी नरेंद्र सिंह तोमर सकरन के प्राथमिक विद्यालय जिजौली व इसी जनपद के बिसावर गांव निवासी मुकेश कुमार प्राथमिक विद्यालय अरुवा में सहायक अध्यापक के पद पर 2024 से तैनात थे।
काउंसलिंग में प्रस्तुत टीईटी प्रमाणपत्र का सत्यापन परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज से कराया गया था। जांच रिपोर्ट में दोनों अध्यापकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था। निर्धारित समयावधि में नोटिस का जवाब व साक्ष्य न प्रस्तुत कर पाने पर दोनों अध्यापकों को एक माह पहले बर्खास्त कर दिया गया था। बीईओ ओमकार सिंह ने बताया कि पूर्व में बर्खास्त दोनों अध्यापकों के विरुद्ध सकरन थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें