फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: काम में बाधा डालने पर प्रधान समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 11 Jan 2026 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। बिजली विभाग के काम में बाधा डालने के मामले में जेई ने पुलिस से शिकायत की है। जेई विद्युत राजेश कुमार के अनुसार कंडी चांदपुर के रामधार ने वर्ष 2023 में निजी नलकूप लगवाने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

स्टीमेट तैयार होने के बाद आवेदक की ओर से रुपये जमा करा दिए गए। लाइन बिछाने के लिए सामग्री आ गई है। रामधार के खेत को जाने के लिए जब चकमार्ग के किनारे बिजली पोल लगाने का काम शुरू करते हुए गढ्ढा खोदा जाने लगा तो कंडी चांदपुर की प्रधान रेनू देवी, उनके पति कपिल कुमार, जेठ कपीश कुमार व अंकित कुमार, प्रियंका, मोहित, राहुल आदि ने काम रोक दिया।
शनिवार को जेई के साथ राजस्व व पुलिस टीम पहुंची और चकमार्ग के किनारे पोल लगाने की बात कही तो आरोपियों ने काम नहीं करने दिया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि प्रधान समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें