फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भाजपा विधायक के आरोपों के बाद अवैध खनन में दो पर एफआईआर

Sat, 17 Jan 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया। महमूदाबाद की भाजपा विधायक आशा मौर्य ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत की थी। साथ ही तहसील प्रशासन व जिला खनन अधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने अवैध खनन की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पचदेवरी गांव के मजरा पचदेवरी चौबे निवासी रमाकांत वर्मा ने बताया कि उनकी मां ईश्वरी के नाम उनका खेत गाटा संख्या 640 रकबा 0. 5990 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। आठ जनवरी को रात करीब एक बजे उनके खेत में सलाउद्दीनपुर गांव के मजरा इमलिया तिलकापुर निवासी समद खान और विकास वर्मा ट्रैक्टर-ट्राॅली से अवैध खनन कर रहे थे।
उन्होंने मौके पर जाकर विरोध किया। रात 2:17 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपियों को अवैध खनन करने से मना किया। इस पर दोनों आरोपी मौके से चले गए। बताया कि शुक्रवार को नायब तहसीलदार पहला ने मौके की जांच की। इसके साथ उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने समद खान और विकास वर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें