फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे कार्मिकों को ट्रेनिंग का आज अंतिम अवसर

Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिकों को छठे दिन बुधवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग दी गई। दो पालियों में हुई ट्रेनिंग में 2299 कार्मिकों को बुलाया गया था। जिसमें 2203 कार्मिक उपस्थित रहे। जबकि 96 गैरहाजिर रहे। 
विज्ञापन


जनपद में 19 फरवरी को मतदान होना है। कार्मिकों को 10 फरवरी से ट्रेनिंग दी जा रही है। बुधवार को पहली पाली में 1296 कार्मिकों को बुलाया गया था। जिसमें 1235 ने ट्रेनिंग ली। जबकि 61 नदारद रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 1003 कर्मचारियों के सापेक्ष 968 ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 35 गैरहाजिर रहे।

इन छह दिनों के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को ट्रेनिंग का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। गुरुवार को केवल एक ही पाली में ट्रेनिंग होगी। इसमें गैरहाजिर रहे कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


बीएसए पन्नाराम ने बताया गुरुवार को पीठासीन अधिकारी 88, प्रथम मतदान अधिकारी 70, द्वितीय मतदान अधिकारी 107 व तृतीय मतदान अधिकारी 90 को बुलाया गया है। अगर इस दौरान भी कर्मचारी बिना किसी कारण के अनुपस्थित रहते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें