फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामिलिट्री फोर्स के साये में रहेंगे पोलिंग बूथ

Wed, 15 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में वोटिंग के दिन पोलिंग बूथ पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। नौ विधानसभा क्षेत्र वाले सीतापुर जिले की करीब 45 लाख आबादी है। जिले में चुनाव के लिए 3167 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में सुरक्षा को लेकर प्रशासन कोई चूक नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए पोलिंग बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। एक से तीन बूथों वाले पोलिंग स्टेशन पर नौ जवान तैनात रहेंगे। इसमें दो हेड कांस्टेबल और सात कांस्टेबल। इसी तरह तीन बूथों से अधिक, यानी चार, छह या इससे अधिक वाले पोलिंग बूथों पर एक से डेढ़ सेक्शन सुरक्षा जवान यानी करीब 13 से 14 पैरामिलिट्री फोर्स के जवान रहेंगे।

इसके अलावा सिविल पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। सीतापुर जिले में विधान सभा चुनाव करवाने के लिए 118 कंपनी अर्ध सैनिक बल आ रहा है। इसमें सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ के जवान शामिल हैं। इसी तरह सिविल पुलिस के करीब सात हजार जवान अन्य जिलों से यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन


सात हजार के करीब ही होमगार्ड जवान सीतापुर में चुनाव ड्यूटी के लिए मिले हैं। जिले में तीन हजार 167 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन पोलिंग बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मी रहेंगे। ताकि चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो। तीन बूथों वाले पोलिंग स्टेशन पर आधा सेक्सन जवान तैनात किए जाएंगे।

इससे अधिक वाले पोलिंग बूथों, जैसे चार, छह या छह से अधिक पोलिंग बूथों वाले स्टेशन पर एक सेक्सन से ऊपर यानी डेढ़ सेक्सन पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया जाएगा। पोलिंग बूथों पर लगाने वाले सुरक्षाकर्मी संबंधित पोलिंग बूथ व स्टेशन को अपनी सुरक्षा घेेरे में रखेंगे।

स्थानीय व बाहर से आने वाले पुलिस फोर्स को चुनाव के मौके अर्ध सैनिक बल के साथ ही लगाया जाएगा। जिले में करीब 102 बर्नेबुल मजरे चिह्नित किए गए हैं। जहां चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है। इसी आशंका को देखते हुए इन चिह्नित मजरों के पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी की जाएगी। जिले में पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी आनी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें