फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का रुपयों से भरा बैग चोरी

Sat, 08 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर रेगुलेटर पुल के पास एक फाइनेंस कर्मचारी का रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र के सिसावां कलां गांव निवासी राहुल वर्मा आरोहन फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लहरपुर ब्रांच केसरीगंज में सीएसआर पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को वह गेरुहा, रामरुढा, ईरापुर, अलबटनपुर आदि जगहों से समूह ऋण की किस्तें वसूलकर नहर के किनारे खड़ंजे से होकर बाइक से जा रहे थे।
शारदा सहायक नहर रेगुलेटर पुल के पास बाइक रोककर वह नित्यक्रिया करने लगा। बैग को बाइक पर ही रख दिया। वापस लौटे तो उनका बैग गायब था। पीड़ित ने बताया कि उनके बैग में 27 हजार 770 रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड व पैन कार्ड भी रखा था। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें