फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आठ खाद्य पदार्थो के भरे नमूने

Tue, 11 Mar 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि होली पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के खिलाफ अभियान चल रहा है। मंगलवार को शहर में सिविल लाइन व तरीनपुर क्षेत्र से सोयाबीन ऑयल का एक, सरसों तेल के दो, पापड़ का एक, कचरी के तीन, चिप्स का एक नमूना लिया गया है। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें